Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू में खूनी बवाल! दो लोगों को मारी गोली, महिला पर चाकू से हमला, तीनों की हालत गंभीर

👉 पलामू में खूनी बवाल! दो लोगों को मारी गोली, महिला पर चाकू से हमला, तीनों की हालत गंभीर

पलामू से बड़ी खबर

चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में बुधवार शाम खूनी संघर्ष से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दो लोगों को गोली मार दी, जबकि एक महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों की पहचान मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहीना बीबी के रूप में हुई है। तीनों का इलाज मेदिनीनगर के एमएमसीएच में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम, गोखुला मियां, आजाद मियां, क्यूम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां, इमरान मियां समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह एक युवती से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisment

Must Read...