Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडल कारा में हुई हत्या या टीएसपीसी उग्रवादी ने लगाई फांसी, पड़ताल में जुटी पुलिस..!

https://jharkhandbulletin.com/wp-admin

मंडल कारा में हुई हत्या या टीएसपीसी उग्रवादी ने लगाई फांसी, पड़ताल में जुटी पुलिस..!

जेल में मचा हड़कंप, एक दर्जन से अधिक मामलों में फेस कर रहा था ट्रायल..!

आर्म्स एक्ट के मामले में करीब दो साल से जेल में बंद था नक्सली मंटू गंझू उर्फ दिलेश, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

  • चतरा मंडल कारा में आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब, आर्म्स एक्ट के मामले में बंद कथित टीएसपीसी उग्रवादी मंटू गंझू उर्फ दिलेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना कि सूचना मिलते ही जेल कर्मियों ने मंटू को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंटू गंझू पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह करीब दो वर्षों से चतरा मंडल कारा में बंद था। घटना के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम बोर्ड में मजिस्ट्रेट के रूप में हंटरगंज अंचल अधिकारी रितिक कुमार के अलावा सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजहर, डॉ. बिनय मेहता और डॉ. शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं। इधर परिजनों ने जेल मे मंटू की मौत के मामले में मंडल कारा के काराधीक्षक, कक्षपाल व अन्य जेल कर्मियों पर सुनियोजित तरीके से मंटू कि हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक कैदी के भाई संटू सिंह नें सदर थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोषी जेल कर्मियों पर हत्या कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है ! परिजनों नें कहा कि कुछ दिन पूर्व ही मंटू से बात हुई थी। मृतक के भाई के अनुसार मंटू के गले व शरीर के अन्य भाग में गंभीर जख्म के निशान है। कहा कि उसके भाई की हत्या जेल कर्मियों नें मिलकर किया है। बहरहाल घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच पर ही परिजनों कि निगाहें टिकी है। हालांकि इस पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा है कि जेल प्रबंधन द्वारा लिखित तौर पर सूचना दी गई है कि मंटू ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, वहीं परिजन जल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तत्काल मामले में युडी केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के हिंदिया कला इलाके में मंटू गंझू कथित तौर पर गांव मे बन रहे प्रधानमंत्री बिरहोर आवास मे लेवी वसूलने और ग्रामीणों को डराने-धमकाने पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए उसे हथियार के साथ पकड़ लिया और कुंदा थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया था।

Advertisment

Must Read...