Jharkhand Bulletin

पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या,,इलाके में सनसनी

पलामू।।पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार अंतर्गत कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना ओझा-गुनी के शक में अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisment

Must Read...