Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार।

चैनपुर के बंधुआ गांव में गोलीबारी व चाकूबाजी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार!

पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव में बीते दिनों हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना का पलामू पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त सभी 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना की तिथि: 29 जुलाई 2026

स्थान: बंधुआ गांव, चैनपुर थाना क्षेत्र (पलामू)

मामला: पुरानी रंजिश/विवाद में गोलीबारी एवं चाकूबाजी, जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

7.65mm का 01 खोखा

घटना में प्रयुक्त खून लगा हुआ 01 धारदार चाकू

02 बेल्ट एवं घटनास्थल से ब्लड सैंपल

इमरान मियां

सरातुल मियां

शहवाज मियां

तबरेज आलम

इसराफिल मियां

सोनू मियां

गोकुल मियां

शेरू मियां

पालु मियां

(सभी निवासी: बंधुआ, थाना- चैनपुर, जिला- पलामू)

पलामू पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है।

Advertisment

Must Read...