Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

उँटारी रोड थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, डायन-बिसाही के संदेह में हुई घटना; पांच आरोपी गिरफ्तार

उँटारी रोड थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, डायन-बिसाही के संदेह में हुई घटना; पांच आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 05.08.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उँटारी रोड थाना अंतर्गत ग्राम मुरमा कला, टोला लकड़ही में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की गई।

अनुसंधान के दौरान पता चला कि प्रभु रजवार (48 वर्ष) की 8 वर्षीय पुत्री की मृत्यु 02.08.2026 को हो गई थी। इसके बाद वह भगत के पास देवास कराने गया, जहां उसे पड़ोसी ललिता देवी एवं दुर्गा देवी (मृतक चनका रजवार की पत्नी) पर डायन-भूत लगाने एवं उसकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार होने की बात बताई गई। इसी बात को लेकर प्रभु रजवार द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

मारपीट के दौरान प्रभु रजवार एवं उसके परिवार के सदस्यों ने टांगी, फरसा एवं लाठी से हमला कर चनका रजवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। दूसरे पक्ष द्वारा भी मामूली मारपीट की गई।

इस संबंध में नन्दु रजवार के बयान पर उँटारी रोड थाना कांड संख्या-43/2026 दिनांक 06.08.2026 के तहत धारा 190/191(2)/191(3)/118(1)/118(2)/109/103(1) बीएनएस एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगी टांगी एवं बांस की लाठी भी बरामद कर जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. प्रभु रजवार पिता सीताराम रजवार
  2. झुबली देवी पति प्रभु रजवार
  3. गुडड्न रजवार पिता शम्भु रजवार
  4. विमलेश रजवार पिता प्रभु रजवार
  5. सीता राम रजवार पिता स्व० केसर रजवार

सभी निवासी ग्राम मुरमा कला, टोला लकड़ही, थाना उँटारी रोड, जिला पलामू।

छापेमारी दल

  • पु.नि. पाण्डू अंचल, कैंप रेहला
  • थाना प्रभारी पु.अ.नि. संतोष गिरि, उँटारी रोड थाना
  • पु.अ.नि. राजवर्धन, उँटारी रोड थाना
  • उँटारी रोड थाना के सशस्त्र बल

Advertisment

Must Read...