Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरजिला गृहभेदन-चोरी गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार28 अगस्त के शहर थाना कांड का उद्भेदन, 45 ग्राम सोना, 7.8 किलो चांदी और औजार बरामद

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरजिला गृहभेदन-चोरी गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
28 अगस्त के शहर थाना कांड का उद्भेदन, 45 ग्राम सोना, 7.8 किलो चांदी और औजार बरामद

पलामू। पुलिस अधीक्षक पलामू श्री कपिल चौधरी के निर्देश पर पलामू पुलिस ने शहर थाना कांड सं0-315/2026 का त्वरित उद्भेदन करते हुए अंतरजिला गृहभेदन और चोरी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के सोना-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।

क्या था मामला?

दिनांक 28.08.2026 को वादी प्रेमजीत कुमार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- विरोधी सिंह, साओ- सदुना, गायत्री मंदिर रोड, नियर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर थाना में कांड सं0-315/2026, धारा-305/331(4)/334(ए) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

ऐसे पकड़े गए चोर

कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी शाखा और स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार छापामारी की।

अनुसंधान के क्रम में रायरंगपुर, मयूरभंज, ओडिशा से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु लाया गया। पूछताछ में उन्होंने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन के समय बंद घरों की रेकी करने और रात में चोरी कर नगद राशि व आभूषण चुराने की बात स्वीकार की।

पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी किए गए आभूषणों को डेहर्री स्थित डालमियानगर, रोहतास के प्रमोद ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसके बाद डालमियानगर, डेहरी से 2 अन्य व्यक्तियों को लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ और स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियुक्तों ने शहर थाना क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

बरामदगी

अभियुक्तों की निशानदेही पर प्रमोद ज्वेलर्स से चोरी के आभूषणों में से:

  1. लगभग 45 ग्राम सोना
  2. माला सहित लगभग 80 ग्राम सोना जैसा आभूषण
  3. लगभग 7.8 किलोग्राम चांदी जैसा आभूषण
  4. दरवाजा एवं खिड़की काटने/तोड़ने में प्रयुक्त औजार – पिलास, सब्बल, पगहा, टांगी, दाब एवं मुलेल बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

  1. लक्ष्मण मोदी उर्फ लक्ष्मण खेरवार, उम्र 49 वर्ष, पिता- गीलू मोदी, साओ- बड़ा अमदा, थाना- खरसावाँ, जिला- सरायकेला-खरसावाँ, वर्तमान पता- ग्राम मोहनिया बिगहा, डालमियानगर, थाना- डेहरी, जिला- रोहतास (बिहार)
  2. प्रमोद सोनी, उम्र 33 वर्ष, पति- स्व0 सुरेश प्रसाद सोनी, साओ- डालमियानगर, थाना- डेहरी, जिला- रोहतास (बिहार)
  3. अरविन्द खेरवार, पिता- डाली खेरवार, साओ- नहर पर, मथुरापुर, थाना- डेहरी, जिला- रोहतास (बिहार)
  4. राजू कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, साओ- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग
  5. राज कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता- नरसिंह खेरवार, साओ- रोमी, थाना- पेलावल, जिला- हजारीबाग

छापामारी दल

इस कार्रवाई में श्री राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू, श्री मृत्युंजय गोप, प्रो0 पुलिस उपाधीक्षक, पलामू, श्री ज्योतिलाल रजवार, पु0नि0 सह थाना प्रभारी, शहर थाना, श्री रितेश लकड़ा, थाना प्रभारी, अहातू थाना, श्री बालकृष्णा, पु0अ0नि0, क्राइम कंट्रोल विंग, श्री संतोष कुमार गुप्ता, पु0अ0नि0, क्राइम कंट्रोल विंग और श्री सुबोध कुमार, पु0अ0नि0, शहर थाना सहित शहर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Advertisment

Must Read...