Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09.660 किलोग्राम अवैध अफीम, मोटरसाइकिल व मोबाईल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09.660 किलोग्राम अवैध अफीम, मोटरसाइकिल व मोबाईल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, पलामू को दिनांक 21.09.2026 की संध्या गुप्त एवं विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि बिहार राज्य का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई में आकर अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री करने वाला है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में छतरपुर थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल की विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सूचना के सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की गिरफ्तारी हेतु करमा चराई रोड, पथलगढ़ा के समीप छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मध्य रात्रि में एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस बल को देखकर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
पूछताछ के क्रम में चालक ने अपना नाम रंजन रजक (उम्र करीब 36 वर्ष), पिता– शिवनंदन रजक, ग्राम डुमरिया, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) बताया। उसकी मोटरसाइकिल संख्या BR02BG-8511 की डिक्की की विधिवत तलाशी लेने पर दो काले प्लास्टिक में कुल 02.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त रंजन रजक से प्रारंभिक पूछताछ एवं उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंझौली निवासी दयानंद प्रसाद के घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिट्टी के घर के एक कमरे से 07.000 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

  • इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 09.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर विधिवत जब्त एवं सील किया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
  • इस संबंध में छतरपुर थाना कांड संख्या–156/2026, धारा 18(b)/25/29 NDPS Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बरामद अफीम के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में अनुसंधान एवं संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त
  1. रंजन रजक, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता– शिवनंदन रजक, ग्राम डुमरिया, थाना डुमरिया, जिला गया, बिहार।
  2. दयानंद प्रसाद, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता– स्व० देवकी साव, ग्राम चराई, थाना छतरपुर, जिला पलामू। जब्त सामान
  • अवैध मादक पदार्थ अफीम – कुल 09.660 किलोग्राम
  • मोटरसाइकिल संख्या BR02BG-8511
  • मोबाइल फोन – 01
  • इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन – 01 छापामारी दल
  1. श्री प्रशांत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर
  2. श्री सौरभ चौबे, थाना प्रभारी, छतरपुर थाना
  3. संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं छतरपुर थाना के सशस्त्र बल। पलामू पुलिस की अपील

पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisment

Must Read...