Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू पुलिस की गोली से घायल हुआ अपराधी मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन के पास कुछ दिन पूर्व गोली चलाने वाला अपराधी सुमित पुलिस की गोली से हुआ घायल

पलामू पुलिस की गोली से घायल हुआ अपराधी
मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन के पास कुछ दिन पूर्व गोली चलाने वाला अपराधी सुमित पुलिस की गोली से हुआ घायल

मेदिनीनगर के बीसफुटा से पूर्वडीहा रोड में रेलवे लाईन के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, एनकाउंटर में सुमित को लगी गोली, मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी। गुप्त सूचना पर पुलिस पकड़ने गई थी अपराधी सुमित को।

पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र बजराहा इलाके में पुलिस एवं अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सुमित चंद्रवंशी के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है.

दरअसल, कुछ दिनों पहले टाउन थाना क्षेत्र के कोयल नदी के इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी थी. इस घटना का मुख्य आरोपी सुमित चंद्रवंशी बताया गया था. गुरुवार अहले सुबह मेदिनीनगर टाउन थाने की पुलिस सुमित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी. इस बीच पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बजराहा इलाके से सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद सुमित पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा. पुलिस पर फायरिंग भी की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें सुमित के पैर में गोली लग गई. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि सुमित पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहा था. इस दौरान जवानों पर फायरिंग भी की. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में सुमित के पैर में गोली लगी है. पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है.

बता दें कि सुमित मेदिनीनगर टाउन थाना इलाके का रहने वाला है और उसका एक आपराधिक गिरोह से संबंध है. घटना के बाद से गोलीबारी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. कुछ दिनों पहले भी पलामू पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान को गोली लगी थी.

Advertisment

Must Read...