Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

खानवा: घास काटने के विवाद में दो सगे भाइयों में लाठी-डंडे और टांगी से मारपीट, दोनों गंभीर

खानवा: घास काटने के विवाद में दो सगे भाइयों में लाठी-डंडे और टांगी से मारपीट, दोनों गंभीर

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के खानवा गांव में घास काटने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और टांगी चलने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल:

  1. उमेश साव, उम्र 50 वर्ष
  2. सूरदेव साव, उम्र 40 वर्ष

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उमेश साव दूसरे के खेत में घास काट रहे थे। इसी बीच उनका भाई सूरदेव साव वहां पहुंचा और घास काटने को लेकर बहस करने लगा।
बात बढ़ने पर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से लाठी-डंडे और टांगी चली।

घटना के बाद परिजनों ने घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisment

Must Read...