Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी के पोरसम जंगल में युवती का शव फंदे से लटका मिला

पांकी के पोरसम जंगल में युवती का शव फंदे से लटका मिला

पांकी पलामू

पांकी प्रखंड अंतर्गत केकरगढ़ पंचायत के ग्राम पोरसम के जंगल में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी, पिता बीरबल सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर करीब दो दिन पहले फांसी लगाई थी। हालांकि, इसकी जानकारी परिजनों को कल शाम हुई। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पांकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Advertisment

Must Read...