Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

रबदा पंचायत में वज्रपात का कहर, 13 मवेशियों की मौत

रबदा पंचायत में वज्रपात का कहर, 13 मवेशियों की मौत

चैनपुर, पलामू। चैनपुर प्रखंड की रबदा पंचायत में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में करीब 13 मवेशियों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, केवाल निवासी महेन्द्र चौधरी की पांच बकरियां मैदान में चर रही थीं। इसी दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में आने से सभी पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, बाकिटांड़ टोला निवासी मुनारिक चौधरी के पांच गाय, बैल व बछड़ों के साथ तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आ गईं। घटना में इन सभी पशुओं की मौत हो गई।
बताया गया कि बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मैदान में चर रहे मवेशियों पर वज्रपात हो गया। घटना के बाद पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisment

Must Read...