
राँची :2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन
झारखंड पुलिस की 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का बुधवार को राँची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सुमित्रा कच्छप गिरिडीह जिला बल में पदस्थापित थीं और वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट में कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थीं।पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर राँची पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।





