
चैनपुर के अकड़ाही रोड में टंकी से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी
चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के अकड़ाही रोड स्थित शुभ मम प्लांट के पास रविवार सुबह एक टंकी से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू राम के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे टंकी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





