Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी में कपड़ा कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

पांकी में कपड़ा कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

पांकी पलामू

पांकी क्षेत्र में कपड़ा का काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान विकाश शर्मा, पिता कल्लू शर्मा, निवासी हाउस नंबर 61, वार्ड नंबर 07, बिसौली, फैजगंज बेहटा, गंगापुर, बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गौरव शर्मा पांकी क्षेत्र में रहकर कपड़ा का काम करता था। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसे उठाने के लिए कमरे पर गया। काफी प्रयास के बावजूद विकाश की ओर से कोई बातचीत या प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने इसकी जानकारी कमरे के मालिक को दी। इसके बाद कमरे के मालिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और गौरव को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पांकी थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के शव को उसके पैतृक निवास बदायूं, उत्तर प्रदेश भेजे जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisment

Must Read...