

पलामू जिले की पिपराटांड़ पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को गुप्त सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों और अवैध हथियार के साथ साजिश रचने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामला 1: 1 किलो से अधिक गांजा और नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पिपराटांड़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ग्राम-टूनूदाग के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने एक लाल रंग की पल्सर बाइक (रजि० नं०- JH02 AQ 1409) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके पास से 1.020 किलोग्राम गांजा और गांजे की खरीद-बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की गई।
इस संबंध में पिपराटांड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट (धारा-20(b)(ii)(B) NDPS ACT) के तहत कांड संख्या-41/2026 (दिनांक- 01/08/2026) दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
देवेन्द्र सिंह उर्फ टूनू सिंह (उम्र करीब- 45 वर्ष, पिता- स्व० नागदेव सिंह)
चन्दन सिंह (उम्र करीब- 40 वर्ष, पिता- बंशी सिंह)
दोनों का पता: ग्राम+थाना- पिपराटांड़, जिला- पलामू।
जब्त सामग्री:1.020 kg गांजा
17,000/- रुपये नकद
एक लाल रंग की पल्सर बाइक (JH02 AQ 1409)
मामला 2:
दूसरी कार्रवाई में पुलिस को बहेरा बाजार में एक पल्सर बाइक की डिक्की में अवैध हथियार रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेरा बाजार में रिद्धी-सिद्धी फैसन जुता दुकान के बगल वाली गली में खड़ी एक पल्सर बाइक (रजि० नं०- JH19C 9296) की जांच की।
गाड़ी पर टंगे बैग से एक लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
जांच के क्रम में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुलिस को गुप्त सूचना देने वाले व्यक्तियों ने ही साजिश के तहत उक्त बाइक के बैग में हथियार रखा था।
पुलिस ने दोनों साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और पिपराटांड़ थाना कांड संख्या-42/2026 (दिनांक- 02/08/2026), धारा-25(1-B)a/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
गुड्डू साईं (पिता- सदीक साईं)
क्यूम साईं (पिता स्व०- पिरो साईं)
दोनों का पता: ग्राम- नौडिहा, थाना- पिपराटांड़, जिला- पलामू।
जब्त सामग्री:
एक लोहे से निर्मित देशी कट्टा
दो जिंदा कारतूस
पल्सर बाइक (रजि० नं०- JH19C 9296)
पलामू पुलिस द्वारा सभी चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है।





