Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, 15 जुलाई को बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

पलामू में सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या, 15 जुलाई को बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

पलामू: जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में जेएमपी कॉम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. विनोद पांडेय के सिर में गोली मारी गई है. विनोद पांडेय पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव के रहने थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना रविवार रात 11 बजे के बाद की है.

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में विनोद पांडेय के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. अपराधी एक कार और स्कूटी से परिसर में पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी.

दरअसल, 15 जुलाई को जेएमपी कॉम्प्लेक्स में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा हुआ था. बर्थडे पार्टी में कुछ लड़कियों को बुलाया गया था और डांस करवाया जा रहा था. इस दौरान डांस और साउंड को लेकर कर्मी एवं पार्टी कर रहे लोगों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के मामले में दोनों ओर से एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

इस मामले को लेकर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है. बताया जाता है कि पार्टी में शामिल होने वाले लोग हाई प्रोफाइल बैकग्राउंड से हैं और वे एक पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़े हुए।

Advertisment

Must Read...