Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

नावाडीह में आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न, रामगढ़ में 31 अगस्त को होगा “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन”

नावाडीह में आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न, रामगढ़ में 31 अगस्त को होगा “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन”

नौडीहा, 23 अगस्त 2026। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की बैठक आज नौडीहा में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चंदू राम ने किया, जबकि संचालन आजाद समाज पार्टी के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुहैल अंसारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह चेरो, प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक एवं प्रदेश महासचिव त्रिपुरारी सिंह चेरो की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में रामगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित हुए।

31 अगस्त को रामगढ़ में होगा “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन”

बैठक को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के नेता अजय सिंह चेरो ने बताया कि आगामी 31 अगस्त 2026 को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में आजाद समाज पार्टी की ओर से प्रखंड स्तरीय “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव 2027 को लेकर पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में विकास की गति तेज करने तथा आम जनता की समस्याओं को पंचायत स्तर पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित समस्याएं, नाली निर्माण, पेयजल, आवास योजना में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य जैसे स्थानीय मुद्दों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आजाद समाज पार्टी आगामी पंचायत चुनाव 2027 में रामगढ़ प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं जिला परिषद सदस्य पदों पर प्रत्याशी उतारने की दिशा में कार्य करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा होंगे मुख्य अतिथि

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक एवं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चंदू राम ने संयुक्त रूप से बताया कि 31 अगस्त को रामगढ़ में आयोजित “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन” में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में रामगढ़ प्रखंड के सभी पंचायतों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार तथा संभावित प्रत्याशियों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में लगभग 2,000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी लगातार विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से अजय सिंह चेरो, नागमणि रजक, त्रिपुरारी सिंह चेरो, चंदू राम, सुहैल अंसारी, आजाद समाज पार्टी IT सेल के जिला अध्यक्ष राजा रवि, जिला सचिव लाडले हसन, कमलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार बौद्ध, हरेंद्र कुमार, लक्ष्मण रवि सहित ग्रामीण क्षेत्र से पिंकी सुरेन, राकेश सुरेन, जितेंद्र रजक, विकेश कुमार रवि समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी 31 अगस्त के “गांव की चौपाल-कार्यकर्ता सम्मेलन” को सफल बनाने तथा पंचायत चुनाव 2027 की तैयारियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisment

Must Read...