Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन,13 पेटी अवैध शराब, 250 लीटर स्प्रिट और भारी मात्रा में नकली रैपर-स्टीकर बरामद

पांकी, पलामू
पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण और खरीद-बिक्री के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की संध्या लगभग 15:30 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी के ग्राम जीरो टोला बाधमरी में लाला सिंह की दुकान के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब का उत्पादन और खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है।
निर्देश मिलने के बाद लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने जब लाला सिंह की ताला बंद दुकान पर छापा मारा, तो वहां से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और शराब बनाने की सामग्रियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी सामग्रियों को विधिवत रूप से जब्त कर लिया है।
मुख्य बरामदगी:
अवैध अंग्रेजी शराब: 13 पेटी
स्प्रिट: 05 गैलन (लगभग 250 लीटर)
नकली रैपर: विभिन्न ब्रांडों के प्रचुर मात्रा में रैपर (स्ट्रर्लिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेडिंग सिग्नेचर विस्की, रॉयल स्टेज, विस्की आदि)
सरकारी लोगोयुक्त स्टीकर: झारखंड सरकार का लोगो लगे 1940 पीस स्टीकर
रंगने का पदार्थ: शराब को रंगने

Advertisment

Must Read...