
पांकी में रोजगार मेले का आयोजन, पलामू उपायुक्त और सांसद ने किया उद्घाटन
पांकी (पलामू)। पांकी प्रखंड #कार्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेला का उद्घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, नौनित पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पांकी पहुंचे पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान का बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन एवं प्रक्रिया में भाग लिया।





