Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

मनातु में 29 को लगेगा प्रखंड स्तरीय महा रोजगार मेला: युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

मनातु में 29 को लगेगा प्रखंड स्तरीय महा रोजगार मेला: युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

​मनातु (पलामू): दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) तथा जेएसएलपीएस (JSLPS) के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर 2026 को मनातु प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

​इस रोजगार मेले की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर मनातु बीडीओ मदन कुमार सुमन, जेएसएलपीएस की बीएमपी (BMP) नम्रता कुमारी एवं जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक (DM) की देखरेख में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और प्रबंधन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य पलामू जिले के ग्रामीण व बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधा रोजगार उपलब्ध कराना है।

​15 नामी कंपनियां भरेंगी 6695 से अधिक पद

जेएसएलपीएस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस रोजगार मेले में देश भर की लगभग 15 नियोजक (रिप्लॉयमेंट) कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनके माध्यम से कुल 6695 विभिन्न रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में 6ठां पास, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक उत्तीर्ण (18 से 35 वर्ष आयु वर्ग) के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।

​युवाओं के लिए उपलब्ध सुविधाएं व वेतन

रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 12,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कंपनियां पीएफ (PF), ईएसआई (ESI), रहना, खाना, ओवरटाइम एवं इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगी।

​बीडीओ व अधिकारियों की अपील

मनातु बीडीओ मदन कुमार सुमन और जेएसएलपीएस टीम (BPM)नम्रता कुमारी व जिला प्रबंधक) ने प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे 29 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा (Resume) के साथ मनातु प्रखंड परिसर पहुंचे और इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 

Advertisment

Must Read...