शहर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
पलामू,
मेदिनीनगर, सहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर पार्क में में ब्राउन शुगर खरीद, बिक्री कर रहे युवक को किया गया गिरफ्तार भेजा गया जेल, शहर थाना प्रभारी, सह इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार इस संबंध में पत्रकारों को बताया की 18 जुलाई, दिन शनिवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की, शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर पार्क के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद, बिक्री कर रहा है! उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापेमारी कर जेलहाता हरिनिवास निवासी, राहुल कुमार उम्र 24 वर्ष, पिता स्वर्गीय मदन साव, थाना, शहर जिला पलामू, राज्य झारखंड, को पकड़ा गया विधिवत तलाशी लेने पर उस युवक के पास से 2,68 ग्राम 6 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ जप्त किया गया! इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 263/2026 दिनांक,18,7,2026 धारा 21(a)NDPS एक्ट दर्ज किया गया! एवं उक्त अभियुक्त युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया!
छापामारी में कौन कौन थें शामिल
1 एसआई, श्री राम शर्मा
2 एसआई स्वाति गुप्ता
एवं शहर थाना के रिजर्व गार्ड






