Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को अंतिम BLO-BLA बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की तीसरी एवं अंतिम बैठक होगी। इस दौरान चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजनीतिक दलों से अपने बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित करने और मतदाताओं को भी शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। बैठक में एब्सेंट, शिफ्टेड, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे भरे हुए और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जल्द से जल्द अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि सभी फॉर्म का समय पर डिजिटाइजेशन और मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का फॉर्म नहीं मिला है या खराब हो गया है, तो वह तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करे। संबंधित ईआरओ/एईआरओ कार्यालय से नया फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिहीन और सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Advertisment

Must Read...