Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पलामू पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने जिला अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट- कुर्की, अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की रोकथाम, डायल-112, बीट पुलिसिंग तथा जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी को लेकर सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आज दिनांक-17.07.2026 को श्री कपिल चैधरी, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा Block B स्थित साभागार में जिले के अपराध गोष्ठी का संचालन किया गया।
उक्त अपराध गोष्ठी में पलामू जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस निरीक्षक/थाना प्रभारी/ओ0पी0 प्रभारी/शाखा प्रभारी भाग लिये। जिसमें मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, कांड का अनुसंधान, अपराधियों पर निगरानी, गश्ती दल को प्रभावी बनाने के लिए क्यू0आर0 कोड़ स्कैन की व्यवस्था, लंबित वारंट/कुर्की का निष्पादन, लंबित कांडों का निष्पादन, मादक पदार्थो के अवैध रूप से खरीद बिक्री पर रोक, डायल-112, बीट पुलिसिंग एवं पूर्व माह में दिये गये एजेंडा बिन्दूओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा, विगत 10 वषों में जेल से छुटे अपराधकर्मियों विशेषकर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट, चोरी, गृह भेदन के अभियुक्तों का सत्यापन/निगरानी रखने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया। पुनः आगामी माह में होने वाली अपराध गोष्ठी में उक्त कार्यो की समीक्षा किये जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया एवम सभी थाना प्रभारी को दैनिक रूप से अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यो को नियमित रूप से कराये जाने का निर्देश दिया गया।

Advertisment

Must Read...