Jharkhand Bulletin

झारखंड के मनातू प्रखंड अंतर्गत रंगिया पंचायत से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लहलहाती नजर आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि खुलेआम हो रही इस अवैध खेती पर प्रशासन और पुलिस की नजर अब तक नहीं पड़ी है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि पलामू जिला पहले भी अवैध अफीम खेती को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संबंधित क्षेत्र में पुलिस की गश्ती व्यवस्था कमजोर है, या फिर कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है? ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि क्या अफीम माफियाओं को किसी प्रकार का संरक्षण मिल रहा है? हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब निगाहें टिकी हैं पलामू एसपी पर, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश देंगे और यदि अवैध खेती की पुष्टि होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
राज्य सरकार से भी मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि अवैध नशा कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.