Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

हुसैनाबाद थाना के दरोगा बाबू पत्नी के साथ थाना परिसर में बनाया रिल्स,,हो गया वायरस

पलामू।।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से दरोगा जी का एक रील खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला थाना परिसर के भीतर गाने पर रील बनाती नजर आ रही है. हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो में थाना में पदस्थ एक दरोगा भी महिला के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में दिख रहे पुलिस के वर्दी में और कोई नहीं हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी है जो 26 जनवरी के दिन एक महिला के साथ थाना परिसर में रील बना रहे हैं, अगर आम लोग थाना परिसर में रील बनाए तो कारवाई हो जाती है और पुलिस बनाए तब क्या.? पलामू में आए दिन पुलिस वर्दी में रील बना रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।गौरतलब है कि कार्मिक विभाग ने 4 फरवरी 2025 को सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की थी।इन निर्देशों के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp, X और Instagram पर ऐसी कोई सामग्री पोस्ट करने से मना किया गया है।जो सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विरुद्ध हो।

गाइडलाइन में यह भी साफ किया गया है कि कार्यालय अवधि के दौरान निजी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है।वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।और रील वायरल होने के बाद सरकारी दफ्तर और वर्दी की गरिमा को लेकर भी सवाल उठने लगे है।

Advertisment

Must Read...