Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

हुसैनाबाद: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, कई दुकानों और ठेला-गुमटी की जांच

हुसैनाबाद: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान, कई दुकानों और ठेला-गुमटी की जांच

पलामू। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।

इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जय प्रकाश चौक, नहर मोड़, स्टेशन रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित दुकानों, होटलों, गुमटी एवं ठेला दुकानों की जांच की।

क्या मिला छापेमारी में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल एवं दुकानों में अवैध शराब रखने तथा उसकी बिक्री किए जाने को लेकर तलाशी ली। इस दौरान कई दुकानों और ठेला-गुमटी की जांच की गई। हालांकि पुलिस को किसी भी दुकान से अवैध शराब बरामद नहीं हुई।

अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को अवैध शराब का भंडारण अथवा बिक्री नहीं करने की हिदायत भी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने क्या कहा
थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि यह छापेमारी अभियान पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ हुसैनाबाद क्षेत्र में बीच-बीच में लगातार जांच एवं छापेमारी की जाएगी।

पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना है। इस दौरान थाना प्रभारी चंदन कुमार के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Advertisment

Must Read...