मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जमा गंदा पानी इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खास बात यह है कि यह मार्ग रेलवे स्टेशन जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल और वाहनों से आवागमन करते हैं।
सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। तेज गति से वाहनों के गुजरने पर पानी सड़क किनारे चल रहे लोगों पर उछल जाता है, जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
राहगीरों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। हाल ही में इस मार्ग से गुजरने के दौरान तेज गति से निकले एक वाहन के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी उछलकर कपड़ों पर पड़ गया। पानी गंदा होने के कारण कपड़ों पर दाग लग गए और उन्हें साफ कराने के लिए धोबी के पास देना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीरों को इसका सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर पैदल यात्रियों, बुजुर्गों और रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
राहगीरों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की ऐसी स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
photooftheday #photographychallenge #nonfollowers #foryouシ #daltangunj

रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
संध्या दर्पण पत्रकार मन्नू रिजवान