Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी – बालूमाथ मुख्य सड़क कारीमाटी स्थित बड़े गड्ढों में तब्दील, बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

पांकी – बालूमाथ मुख्य सड़क कारीमाटी स्थित बड़े गड्ढों में तब्दील, बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

कारीमाटी घाटी की जर्जर सड़क बनी हादसे का खतरा, बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान

पांकी, पलामू।
पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ स्थित कारीमाटी घाटी में सड़क की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। कारीमाटी घाटी से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से आवागमन करना पड़ता है। वहीं, सड़क के दोनों ओर गहरी खाई होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था, जिसके बाद पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने विभाग को तत्काल सड़क को मरम्मत कार्य को कराने का निर्देश दिया गया था जिसके कुछ दिन बाद ही बड़े गड्ढों में सड़क खराब हो गई। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से कारीमाटी घाटी की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Advertisment

Must Read...