Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

तरहसी के तिरौंधा में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

तिरौंधा में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

तरहसी, पलामू।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत तरहसी थाना पुलिस ने तिरौंधा गांव में छापेमारी कर एक दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से 19 वर्षीय अंकित कुमार सिंह, पिता दिलीप सिंह, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि तिरौंधा में एक दुकान में गांजा रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ लेस्लीगंज प्रशांत कुमार-02 के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने दुकान की तलाशी ली, जहां काले रंग की पॉलीथिन में रखा 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी टीम में थाना प्रभारी राजेश रंजन समेत पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

Must Read...