Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

चैनपुर थाना में आपराधिक छवि वाले लोगों की परेड, एसपी कपिल चौधरी ने मुख्यधारा से जुड़ने की अपील

चैनपुर थाना में आपराधिक छवि वाले लोगों की परेड, एसपी कपिल चौधरी ने मुख्यधारा से जुड़ने की अपील
पलामू। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अथवा आपराधिक छवि वाले लोगों पर निगरानी को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को चैनपुर थाना परिसर में आपराधिक छवि वाले लोगों की परेड कराई गई। इस दौरान पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी मौजूद रहे।
परेड के दौरान एसपी ने आपराधिक छवि वाले लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें अपराध की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी गलतियों से सीख लेकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकता है और समाज के लिए उपयोगी कार्य कर सकता है।
एसपी कपिल चौधरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं और ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लाना भी है, ताकि वे समाज और देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।
उन्होंने सभी से कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की अपील की। साथ ही समाज के लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने और अपराध के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया।
पुलिस प्रशासन के इस कदम से अपराध की रोकथाम के साथ-साथ आपराधिक छवि वाले लोगों को सुधार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश मिला है।

Advertisment

Must Read...