
पलामू- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी जी से उनके आवास पर पांकी के लोकप्रिय विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा सांसद प्रतिनिधि रिमा शर्मा एवं माड़न पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मंतू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और सांगठनिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।





