Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद क्षेत्र में सनसनी

अर्धनिर्मित मकान से युवक का शव बरामद क्षेत्र में सनसनी
पलामू,
मेदिनीनगर, पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानत पूल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान से एक युवक का शव बरामद हुआ है! उसकी पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा निवासी प्रभात कुमार मेहता उम्र 25 वर्ष पिता ठाकुर दयाल मेहता के रूप में हुई है !रविवार 26 जुलाई शाम एक युवक का शव संग्धित अवस्था में अमानत नदी पुल के समीप एक अर्धनिर्मित मकान में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा देखा गया ग्रामीणों द्वारा पाटन थाना पुलिस को सूचित किया गया वहीं पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शव एक-दो दिन पूर्व ही उक्त स्थान पर फेंका गया है! जहां शव बरामद किया गया वह पाटन थाना व मनिका थाना क्षेत्र का सीमा है! मृतक के पिता द्वारा 25 जुलाई को पाटन थाना में प्रभात के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, इस मामले में कुड़वा निवासी राहुल कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था! इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया की मामले का हर पहलुओं पर जांच किया जा रहा है, बहुत जल्द हत्यारों को पकड़ा जाएगा व मामले का खुलासा किया जाएगा!

Advertisment

Must Read...