Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

15 लाख का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार, 154 मामलों का आरोपी, पुलिस वायरलेस सुनने की थी क्षमता

JHARKHAND बुलेटिनी

15 लाख का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार, 154 मामलों का आरोपी, पुलिस वायरलेस सुनने की थी क्षमता

रांची/लातेहार: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू (कमलेश उर्फ सुरेंद्र गंझू) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लातेहार जिले के हेसल बांझी टोला का रहने वाला है और प्रतिबंधित नक्सली संगठन में लोहरदगा जोन का रीजनल कमांडर तथा सैनिक चीफ के पद पर सक्रिय था। उसके सिर पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये और एनआईए ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ वर्ष 2001 से 2024 के बीच 154 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, पुलिस पर हमला, आईईडी विस्फोट, लेवी वसूली, अपहरण, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, यूएपीए, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सीएलए एक्ट के तहत गंभीर मामले शामिल हैं।

जांच में पहले यह भी सामने आ चुका है कि रवींद्र गंझू के पास रेडियो इंटरसेप्टर था, जिसकी मदद से वह जंगल में बैठकर पुलिस वायरलेस की गतिविधियां सुनता था। यह खुलासा वर्ष 2024 में गिरफ्तार नक्सली रंथू उरांव के बयान में हुआ

के

Advertisment

Must Read...