Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

रांची में देर रात तांडव! आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में दहशत।

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।जानकारी के मुताबिक, देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई वाहनों को निशाना बनाया। जिन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, उनमें हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। बदमाशों ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की हालत देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके।

Advertisment

Must Read...