
पलामू – मेदिनीनगर मे बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन । JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पलामू उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। महाधरना कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा लवली गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बीजेपी नेताओं ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।





