
पलामू में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान
पलामू एसपी के निर्देश पर 1 अगस्त की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अड्डेबाजी कर रहे लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।






