

दूसरी सोमवारी पर बाबानगरी में आस्था का महासैलाब
बोल बम के जयघोष से गूंज उठी बाबानगरी…
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर देवघर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं और कांवरियों का उत्साह चरम पर है।
श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देर रात करीब 1 बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से लेकर चमारीडीह पुल तक पहुंच गई।
लाखों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।





