Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

जमुआ में JMM का जोरदार प्रदर्शन, MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना

जमुआ में JMM का जोरदार प्रदर्शन, MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना
जमुआ (गिरिडीह)। MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से शनिवार को जमुआ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व JMM के केंद्रीय सदस्य एवं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने किया। इससे पहले भी गिरिडीह में JMM की ओर से MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे-बैनर लेकर MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य के हितों एवं स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि प्रस्तावित MMDR संशोधन को लेकर JMM राज्य के अधिकारों और वित्तीय हितों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहा है। पार्टी की ओर से केंद्र सरकार से राज्य के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की जा रही है।
धरना-प्रदर्शन में JMM प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, जिला उप सचिव चीना खान, मुस्लिम अंसारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कलाम अंसारी, युवा नेता रईस कौसर, मंजूर अंसारी, ओम प्रकाश, सुमित्रा रजक, जाहिद, केदार यादव, महेंद्र यादव, अजय द्विवेदी, श्यामदेव हाजरा, ताहिर हुसैना, राजू यादव, लियाकत अंसारी, राजकुमार यादव, जलाल अंसारी, मनोज पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े फैसलों में राज्य और स्थानीय हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। JMM नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
रिपोर्ट: शोएब अख्तर

Advertisment

Must Read...