Jharkhand Bulletin

रील्स वायरल होने के बाद थानेदार सोनू कुमार चौधरी लाइन हाजिर हुसैनाबाद थाना प्रभारी बनाए गए चंदन कुमार

पलामूः हुसैनाबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मंगलवार को थानेदार सोनू कुमार चौधरी का पत्नी के साथ एक रील्स वायरल हुआ था. रील्स वायरल होने के बाद थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बिठाई गई थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है।

वहीं पाटन अंचल में तैनात इंस्पेक्टर चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. स्पेशल पुलिस इन्वेस्टिगेशन यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश मंडल को पाटन का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है.पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की पुष्टि किया है.

गणतंत्र दिवस के दिन पत्नी के साथ बनाई थी रील्स

दरअसल, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने पुलिस यूनिफॉर्म में गणतंत्र दिवस के दिन अपनी पत्नी के साथ रील्स बनाया था. दूसरे दिन मंगलवार को रील्स वायरल हो गया था. रील्स वायरल होने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक जांच बिठाई थी.

जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है. सोनू कुमार चौधरी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और 2024 में उन्हें प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था. वहीं हुसैनाबाद के नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंदन कुमार पलामू में हरिहरगंज थानेदार भी रह चुके है. कुछ महीने पहले उनकी तैनाती पाटन सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर हुई थी।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.