Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

पांकी पर्व को लेकर सीओ मारवाड़ी साहू की पहल, बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद

पांकी पर्व को लेकर सीओ मारवाड़ी साहू की पहल, बाजार में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद

पांकी, पलामू

पांकी पर्व को लेकर बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पांकी के अंचल अधिकारी (सीओ) मारवाड़ी साहू ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत इमली चौक से भगत सिंह चौक होते हुए रामजानकी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर लाइनिंग कराई गई, ताकि दुकानदार निर्धारित सीमा के अंदर ही अपनी दुकानें लगाएं और वाहन भी व्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाएं। सीओ मारवाड़ी साहू ने दुकानदारों, व्यवसायियों और वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दुकानदार निर्धारित लाइन के अंदर ही दुकान लगाएं और सड़क पर अतिक्रमण न करें, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही सुबह 9 बजे तक अपनी समान की लोडिंग-अनलोडिंग पूरी कर सड़क को खाली करने का निर्देश दिया गया, जिससे दिन के समय बाजार में यातायात बाधित न हो। मौके पर पांकी थाना प्रशासन की मौजूदगी में भी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। सीओ की इस पहल से पांकी बाजार में पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से की गई इस व्यवस्था को सफल बनाने के लिए स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। सभी के सहयोग से बाजार को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाने में मदद मिल सकती है।

Advertisment

Must Read...