
रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला, JSCA ने जारी की टिकटों की दरें
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा।
JSCA के मानद सचिव सौरभ तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सामान्य दर्शकों और ऑनलाइन टिकटों की बिक्री से संबंधित जानकारी जल्द ही अलग से घोषित की जाएगी।
टिकटों की दरें (श्रेणीवार):
- विंग A (लोअर टियर): ₹3,000
- विंग A (अपर टियर): ₹2,000
- विंग B (लोअर टियर): ₹3,500
- विंग B (अपर टियर): ₹2,500
- विंग C (लोअर टियर): ₹3,000
- विंग C (अपर टियर): ₹2,000
- विंग D (लोअर टियर): ₹3,000
- विंग D (स्पाइस बॉक्स): ₹2,500
- ईस्ट एवं वेस्ट हिल: ₹1,600
- अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस): ₹4,500
- डोनर्स एन्क्लोजर (Donors’ Enclosure): ₹4,000
प्रीमियम एवं हॉस्पिटैलिटी टिकटें:
- प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर (हॉस्पिटैलिटी सहित): ₹18,000
- कॉरपोरेट लाउंज (हॉस्पिटैलिटी सहित): ₹15,000
- एम.एस. धोनी पवेलियन – लग्जरी पार्लर (हॉस्पिटैलिटी सहित): ₹10,000
- हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: ₹9,000
- कॉरपोरेट बॉक्स: ₹8,000





