Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

NH-39 फोरलेन पर बड़ा निरीक्षण: सांसद विष्णूदयाल राम और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सख्त, NHAI को मिला काम तेज करने का अल्टीमेटम

NH-39 फोरलेन पर बड़ा निरीक्षण: सांसद विष्णूदयाल राम और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सख्त, NHAI को मिला काम तेज करने का अल्टीमेटम

पलामू। पलामू संसदीय क्षेत्र से गुजरने वाली NH-39 फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर आज बड़ा निरीक्षण हुआ। सांसद विष्णूदयाल राम और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मौके पर पहुंचकर सड़क की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व डीजीपी बीडी राम भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सिंगरा, लोहड़ा और पड़वा में फोरलेन का काम अधूरा पाया गया। NHAI के पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे तय समयसीमा में पूरा किया जाए।

कजरी के ग्रामीणों की परेशानी पर दिया जोर
कजरी क्षेत्र में क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए NHAI अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए क्रॉसिंग की व्यवस्था तुरंत खुली रखी जाए।

सांसद विष्णूदयाल राम ने कहा:
“सड़क निर्माण के साथ-साथ आम लोगों का सुगम आवागमन भी हमारी प्राथमिकता है। पलामू में लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क व्यवस्था मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

निरीक्षण में NHAI के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisment

Must Read...