
अवैध बालू परिवहन पर पाटन पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के बसदह गांव में मंगलवार की करीब 8:30 बजे पुलिस ने अवैध बालू परिवहन करते हुए एक स्वराज ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर से बिना वैध अनुमति के बालू का परिवहन किया जा रहा था।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर सुरक्षा के लिए पाटन थाना परिसर में रखा है। पुलिस द्वारा वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात एवं बालू परिवहन की वैधता की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि बसदह में अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। मामले में आवश्यक जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





