Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर.एन. सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर.एन. सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज थे आर.एन. सिंह, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पांकी, पलामू
पांकी प्रखंड के करार गांव निवासी भाकपा माले के वरिष्ठ नेता रामनरेश सिंह उर्फ आर.एन. सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रांची स्थित रामप्यारी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही करार गांव सहित पूरे पांकी प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे आर.एन. सिंह के निधन को भाकपा माले सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने बड़ी क्षति बताया।आर.एन. सिंह भाकपा माले की राज्य कमिटी के सदस्य रहे थे तथा उन्होंने पलामू जिला कमिटी के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाई थी। वे लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गरीबों, मजदूरों, किसानों और समाज के शोषित-वंचित वर्गों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे। जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाने और ग्रामीणों के बीच लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी थी। आर.एन. सिंह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे। मजदूरों की समस्या, किसानों के मुद्दे, गरीब परिवारों की परेशानियां तथा आम लोगों के अधिकारों से जुड़े विषयों को वे पार्टी संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाते थे। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के अनुसार आर.एन. सिंह ने पार्टी संगठन के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे संगठन के पुराने, अनुभवी और समर्पित नेताओं में शामिल थे। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है।
निधन की सूचना मिलने के बाद आर.एन. सिंह के पैतृक आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच गए। लोगों ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी अंतिम यात्रा में भाकपा माले के स्थानीय से लेकर जिला एवं राज्यस्तरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन का समर्पित एवं संघर्षशील नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी इस दौरान मौके पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित चौहान, भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता, नेहाल अंसारी, हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी सहित क्षेत्र के कई मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता, भाकपा माले कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisment

Must Read...