Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री वी० उमाशंकर से मुलाकात की

पलामू संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री वी० उमाशंकर से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र की दो अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं क्रमशः NH-343 के गढ़वा–रामानुजगंज (लगभग 49 किलोमीटर) एवं NH-139 (पूर्व में एनएच-98) के पड़वा मोड़–सीलीदाग–छतरपुर (लगभग 22 किलोमीटर) सड़क का अविलंब फोरलेन निर्माण का अनुरोध किया।

श्री राम ने कहा कि NH-139 का हरिहरगंज–सीलीदाग खंड पूर्व में ही फोरलेन के रूप में विकसित किया जा चुका है एवं NH-343 के अन्य हिस्सों का भी फोरलेन निर्माण पूर्ण हो चुका है। परंतु पड़वा मोड़–सीलीदाग–छतरपुर का लगभग 22 किलोमीटर लंबा शेष भाग अभी तक फोरलेन नहीं होने के कारण पूरे कॉरिडोर में एक प्रमुख बाधा (बॉटलनेक) बना हुआ है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे लगातार जाम की स्थिति, यात्रा समय में वृद्धि तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

माननीय सांसद ने बताया कि सचिव श्री वी० उमाशंकर ने कहा कि गढ़वा–रामानुजगंज (NH-343) एवं पड़वा मोड़–सीलीदाग–छतरपुर (NH-139) दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार की जा रही है। डीपीआर को शीघ्र अंतिम रूप देकर स्वीकृति प्रदान किया जाएगा। साथ ही उक्त दोनों परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कराया जाएगा।

उपरोक्त दोनों फोरलेन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से पलामू, गढ़वा एवं आसपास के जिलों के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम, तीव्र एवं आधुनिक सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के औद्योगिक, कृषि, व्यापारिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी एवं निवेश, रोजगार तथा आवागमन की सुविधा होगा।

Advertisment

Must Read...