Jharkhand Bulletin

सांसद विजय हांसदा के शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन।

Jharkhand bulletin

Ranchi

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गाण्डेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा के विवाहोत्सव उपरांत रांची के एक होटल में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित सांसद श्री विजय हांसदा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुप्रिया मुर्मू को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सांसद श्री विजय हांसदा के परिजन एवं सगे-संबंधियों से मिलकर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की।

Advertisment

Must Read...