Skip to main content

Jharkhand Bulletin

Facebook
Twitter
WhatsApp

रांची शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके 47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं।

रांची शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पांच से छह युवक एके 47 जैसी दिखने वाली राइफलों और अन्य हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। हथियारों के खुले प्रदर्शन के साथ वीडियो में लिखा वीडियो में संदेश भी चल रहा है।

वीडियो में दावा किया गया है कि हम बिना लाइसेंस का हथियार लेकर घूमते हैं, तुम बिना लाइसेंस के सड़क पर गाड़ी नहीं निकाल सकते। हमारे लिंक उनके साथ हैं, जब इरादा करने का हो तो तैयारी नहीं करते, हम हमेशा तैयार रहते हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की अब तक किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या डमी। यह वीडियो इंटरनेट मीडियो में एसके सोनू नामक अकाउंट से अपलोड किया गया है।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो रांची के एक इलाके का है और इसमें दिख रहे युवक की पहचान सोनू के रूप में की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है। हथियार असली है या फिर नकली है।

Advertisment

Must Read...