
रांची बंद को सफल बनाएं रांचीवासी : संजय सेठ
रांची। रांची के शांतिपूर्ण आंदोलनकारी युवाओं और छात्रों पर हुई पुलिसिया बर्बरता के विरोध में कल भाजपा द्वारा आहूत रांची बंद को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने सफल बनाने की अपील की है।
श्री सेठ ने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक स्वार्थ का हिस्सा नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं और छात्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि पुलिसिया दमन और सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ एकजुट होकर इस बंद को अपना समर्थन दें।
उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार को शर्म करनी चाहिए। युवाओं की आवाज लाठी के बल पर नहीं दबाई जा सकती।”





