Jharkhand Bulletin

मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फहराया गया उल्टा तिरंगा,,कार्रवाई की मांग

पलामू।।गणतंत्र दिवस पर मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उल्टा राष्ट्रध्वज फहराने का मामला प्रकाश में आया है।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व पर पूरे देश में तिरंगे का सम्मान और संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की जाती हैं।वही मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई इस चूक ने लोगों की भावनाओं को आहत किया हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि मनातू सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.डीके सिंह हमेशा केंद्र में उपस्थित नहीं रहते हैं।प्रभारी की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र में कोई ठोस कार्य नहीं हो पा रहा हैं।जिससे आम जनता को भारी परेशनी का सामना करना पड़ता हैं।उल्टा झंडा फहराने के मामले में लोगों ने मांग की है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कर प्रभारी की भूमिका को भी समीक्षा करने की मांग की गई है।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.