Jharkhand Bulletin

मनातू में वन भूमि पर अवैध अफीम/पोस्ता खेती ध्वस्त, 12 एकड़ में लगी फसल नष्ट

पलामू: मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरधोई के जंगली इलाके में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छानबीन में यह सामने आया कि वन भूमि पर करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध अफीम/पोस्ता की फसल लगाई गई थी।

सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए पूरी अवैध फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। यह विनष्टीकरण अभियान संयुक्त रूप से मनातू थाना के पदाधिकारियों, चक पिकेट के पदाधिकारियों, पुलिस बल तथा वन विभाग की टीम द्वारा चलाया गया।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापित किया जा रहा है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisment

Must Read...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र के साथ हमारी चुनौती है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई लड़ हम अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे. केंद्र ने बजट में झारखंड को ठेंगा दिखा दिया है, लेकिन अगर हम ठेंगा दिखा देंगे तो देश भर में अंधेरा छा जाएगा. हम कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ना नहीं चाहते. ऐसा नहीं है कि ऐसी लड़ाई हमें नहीं आती, पर हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़कर हक और अधिकार हासिल करेंगे. कोडरमा के लोकाई स्थित मैदान में गुरुवार को झामुमो की ओर से आयोजित सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री पूरी तरह भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर दिखे. सभा में कोडरमा की पूर्व जि परिषद अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं.